Monday, 25 July 2016

ये बिल क्या होता है माँ?


“ये बिल क्या होता है माँ?” ८ साल के बेटे ने माँ से पूछा .

माँ ने समझाया, “जब हम किसी से कोई सामान लेते हैं या काम कराते हैं तो वह उस सामान या काम के बदले हम से पैसे लेता है, और हमें उस काम  या सामान की एक सूची बना कर देता है, इसी को हम बिल कहते हैं”

लड़के को बात अच्छी तरह समझ में आ गयी| रात को सोने से पहले उस ने माँ के तकिये के नीचे एक कागज़ रखा जिस में उस दिन का हिसाब लिखा था|

पास की दूकान से सामन लाया ---------- ५ रु 
पापा के लिए कंघा लाया                ---------- ५ रु 

दादाजी का सर दबाया                  ---------- १० रु 
माँ की चाभी ढूंढी                         ---------- १० रु
कुल                                          ---------- ३० रु 

यह सिर्फ आज का बिल है , इसे आज ही चुकता कर दे तो अच्छा है| सुबह जब वह उठा तो उसके तकिये के नीचे ३० रु. रखे थे|

यह देख कर वह बहुत खुश हुआ की ये बढ़िया काम मिल गया| तभी उस ने एक और कागज़ वहीं रखा देखा . जल्दी से उठा कर उसने कागज़ को पढ़ा| 

माँ ने लिखा था .....

जन्म से अब तक पालना पोसना ------- रु ००
बीमार होने पर रात रात भर छाती से लगाये घूमना ---- रु ०० 
स्कूल भेजना और घर पर होम वर्क कराना ------- रु ००
सुबह से रात तक खिलाना पिलाना, कपडे सिलाना, प्रेस करना --- रु ०० 
अधिक तर मांगे पूरी करना -------- रु ०० 
कुल --------------- रु ०० 

ये अभी तक का पूरा बिल है , इसे जब चुकता करना चाहो कर देना|

लड़के की आँखे भर आयी, सीधा जा कर माँ के पैरों में झुक गया और मुश्किल से बोल पाया| 

“तेरे बिल में मोल तो लिखा ही नहीं है माँ, ये तो अनमोल है, इसे चुकता करने लायक धन तो हमारे पास कभी भी नहीं होगा, मुझे माफ़ कर देना माँ"|

माँ ने हँसते हुए उसे गले से लगा लिया

The Love of our mother is precious, unlimited and beyond money to pay.


पते की बात


एक व्यक्ति को रास्ते में यमराज मिल गये वो व्यक्ति उन्हें पहचान नहीं सका।  

यमराज ने पीने के लिए पानी मांगा उस व्यक्ति ने उन्हें पानी पिलाया।  पानी पीने के बाद यमराज ने बताया कि वो उसके प्राण लेने आये हैं लेकिन चूँकि तुमने मेरी प्यास बुझाई है इसलिए मैं तुम्हें अपनी किस्मत बदलने का एक मौका देता हूँ।  

यह कहकर यमराज ने उसे एक डायरी देकर कहा तुम्हारे पास 5 मिनट का समय है इसमें तुम जो भी लिखोगे वही होगा लेकिन ध्यान रहे केवल 5 मिनट।  

उस व्यक्ति ने डायरी खोलकर देखा तो पहले पेज पर लिखा था कि उसके पड़ोसी की लाॅटरी निकलने वाली है और वह करोड़पति बनने वाला है। 

उसने वहाँ लिख दिया कि पड़ोसी की लाॅटरी न निकले। अगले पेज पर लिखा था उसका एक दोस्त चुनाव जीतकर मंत्री बनने वाला है उसने लिख दिया कि वह चुनाव हार जाये।  

इसी तरह वह पेज पलटता रहा और अंत में उसे अपना पेज दिखाई दिया। जैसे ही उसने कुछ लिखने के लिए अपना पैन उठाया यमराज ने उसके हाथों से डायरी ले ली और कहा वत्स तुम्हारा 5 मिनट का समय पूरा हुआ अब कुछ नहीं हो सकता।  

तुमने अपना पूरा समय दूसरों का बुरा करने में निकाल दिया और अपना जीवन खतरे में डाल दिया अतः तुम्हारा अन्त निश्चित है। यह सुनकर वह व्यक्ति बहुत पछताया लेकिन सुनहरा समय निकल चुका था।

कहानी का सार---

यदि ईश्वर ने आपको कोई शक्ति प्रदान की है तो कभी किसी का बुरा न सोचो न करो।  दूसरों का भला करने वाला सदा सुखी रहता है और ईश्वर की कृपा सदा उस पर बनी रहती है।


कर्म भोग-प्रारब्ध


एक गाँव में एक किसान रहता था उसके परिवार में उसकी पत्नी और एक लड़का था। कुछ सालों के बाद पत्नी मृत्यु हो गई उस समय लड़के की उम्र दस साल थी किसान ने दुसरी शादी कर ली।

उस दुसरी पत्नी से भी किसान को एक पुत्र प्राप्त हुआ। किसान की दुसरी पत्नी की भी कुछ समय बाद मृत्यु हो गई। किसान का बड़ा बेटा जो पहली पत्नी से प्राप्त हुआ था जब शादी के योग्य हुआ तब किसान ने बड़े बेटे की शादी कर दी। फिर किसान की भी कुछ समय बाद मृत्यु हो गई।

किसान का छोटा बेटा जो दुसरी पत्नी से प्राप्त हुआ था और पहली पत्नी से प्राप्त बड़ा बेटा दोनो साथ साथ रहते थे। कुछ टाईम बाद किसान के छोटे लड़के की तबीयत खराब रहने लगी।

बड़े भाई ने कुछ आस पास के वैद्यों से ईलाज करवाया पर कोई राहत ना मिली। छोटे भाई की दिन पर दिन तबीयत बिगड़ी जा रही थी और बहुत खर्च भी हो रहा था।

एक दिन बड़े भाई ने अपनी पत्नी से सलाह की, यदि ये छोटा भाई मर जाऐ तो हमें इसके ईलाज के लिऐ पैसा खर्च ना करना पड़ेगा। तब उसकी पत्नी ने कहा: कि क्यों न किसी वैद्य से बात करके इसे जहर दे दिया जाऐ किसी को पता भी ना चलेगा कोई रिश्तेदारी में भी कोई शक ना करेगा कि बिमार था बिमारी से मृत्यु हो गई।

बड़े भाई ने ऐसे ही किया एक वैद्य से बात की आप अपनी फीस बताओ और ऐसा करना मेरे छोटे भाई को जहर देना है! वैद्य ने बात मान ली और लड़के को जहर दे दिया और लड़के की मृत्यु हो गई।

उसके भाई भाभी ने खुशी मनाई की रास्ते का काँटा निकल गया अब सारी सम्पति अपनी हो गई। उसका अतिँम संस्कार कर दिया। कुछ महीनो पश्चात उस किसान के बड़े लड़के की पत्नी को लड़का हुआ!

उन पति पत्नी ने खुब खुशी मनाई, बड़े ही लाड प्यार से लड़के की परवरिश की। ओर जब लड़का जवान हो गया तो उन्होंने अपने लड़के की शादी कर दी!

शादी के कुछ समय बाद अचानक लड़का बीमार रहने लगा। माँ बाप ने उसके ईलाज के लिऐ बहुत वैद्यों से ईलाज करवाया। जिसने जितना पैसा माँगा दिया सब दिया कि लड़का ठीक हो जाऐ।

अपने लड़के के ईलाज में अपनी आधी सम्पति तक बेच दी पर लड़का बिमारी के कारण मरने की कगार पर आ गया। शरीर इतना ज्यादा कमजोर हो गया कि अस्थि पिजंर शेष रह गया था।

एक दिन लड़के को चारपाई पर लेटा रखा था और उसका पिता साथ में बैठा अपने पुत्र की ये दयनीय हालत देख कर दुःखी होकर उसकी और देख रहा था! 

तभी लड़का अपने पिता से बोला, कि भाई! अपना सब हिसाब हो गया बस अब कफन और लकड़ी का हिसाब बाकी है उसकी तैयारी कर लो। ये सुनकर उसके पिता ने सोचा कि लड़के का दिमाग भी काम ना कर रहा बीमारी के कारण और बोला बेटा मैं तेरा बाप हुँ, भाई नहीं।

तब लड़का बोला मै आपका वही भाई हुँ जिसे आप ने जहर खिलाकर मरवाया था जिस सम्पति के लिऐ आप ने मरवाया था मुझे अब वो मेरे ईलाज के लिऐ आधी बिक चुकी है, आपकी की शेष है हमारा हिसाब हो गया!

तब उसका पिता फूट-फूट कर रोते हुवे बोला, कि मेरा तो कुल नाश हो गया जो किया मेरे आगे आ गया पर तेरी पत्नी का क्या दोष है जो इस बेचारी को जिन्दा जलाया जायेगा (उस समय सतीप्रथा थी, जिसमें पति के मरने के बाद पत्नी को पति की चिता के साथ जला दिया जाता था)

तब वो लड़का बोला कि वो वैद्य कहाँ, जिसने मुझे जहर खिलाया था? 

तब उसके पिता ने कहा कि आपकी मृत्यु के तीन साल बाद वो मर गया था। तब लड़के ने कहा कि ये वही दुष्ट वैद्य आज मेरी पत्नी रुप में है मेरे मरने पर इसे जिन्दा जलाया जायेगा।

बन्दी छोड़, परमेश्वर कहते हैं कि 
तुमने उस दरगाह का,
महल ना देखा धर्मराज लेगा,
तिल तिल का लेखा।।
एक लेवा एक देवा दुतम,
कोई किसी का पिता ना पुत्रम
ऋण सबंध जुड़ा है ठाडा,
अंत समय सब बारह बाटा ।।


सुखी रहने का महामन्त्र


एक बार की बात है संत तुकाराम अपने आश्रम में बैठे हुए थे। तभी उनका एक शिष्य, जो स्वाभाव से थोड़ा क्रोधी था उनके समक्ष आया और बोला, "गुरूजी, आप कैसे अपना व्यवहार इतना मधुर बनाये रहते हैं, ना आप किसी पे क्रोध करते हैं और ना ही किसी को कुछ भला-बुरा कहते हैं?” कृप्या अपने इस अच्छे व्यवहार का रहस्य बताइए।

संत बोले, "मुझे अपने रहस्य के बारे में तो नहीं पता, पर मैं तुम्हारा रहस्य जानता हूँ !”

“मेरा रहस्य! वह क्या है गुरु जी?”, शिष्य ने आश्चर्य से पूछा।

"तुम अगले एक हफ्ते में मरने वाले हो!”, संत तुकाराम दुखी होते हुए बोले।

कोई और कहता तो शिष्य ये बात मजाक में टाल सकता था, पर स्वयं संत तुकाराम के मुख से निकली बात को कोई कैसे काट सकता था?

शिष्य उदास हो गया और गुरु का आशीर्वाद ले वहां से चला गया।

उस समय से शिष्य का स्वाभाव बिलकुल बदल सा गया। वह हर किसी से प्रेम से मिलता और कभी किसी पे क्रोध न करता, अपना ज्यादातर समय ध्यान और पूजा में लगाता। वह उनके पास भी जाता जिससे उसने कभी गलत व्यवहार किया हो और उनसे माफ़ी मांगता।

देखते-देखते संत की भविष्यवाणी को एक हफ्ते पूरे होने को आये। शिष्य ने सोचा चलो एक आखिरी बार गुरु के दर्शन कर आशीर्वाद ले लेते हैं।

वह उनके समक्ष पहुंचा और बोला, "गुरु जी, मेरा समय पूरा होने वाला है, कृपया मुझे आशीर्वाद दीजिये!”

“मेरा आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ है पुत्र। अच्छा, ये बताओ कि पिछले सात दिन कैसे बीते? क्या तुम पहले की तरह ही लोगों से नाराज हुए, उन्हें अपशब्द कहे?”, संत तुकाराम ने प्रश्न किया।

“नहीं-नहीं, बिलकुल नहीं। मेरे पास जीने के लिए सिर्फ सात दिन थे, मैं इसे बेकार की बातों में कैसे गँवा सकता था? मैं तो सबसे प्रेम से मिला, और जिन लोगों का कभी दिल दुखाया था उनसे क्षमा भी मांगी”, शिष्य तत्परता से बोला।

संत तुकाराम मुस्कुराए और बोले, “बस यही तो मेरे अच्छे व्यवहार का रहस्य है। मैं जानता हूँ कि मैं कभी भी मर सकता हूँ, इसलिए मैं हर किसी से प्रेमपूर्ण व्यवहार करता हूँ, और यही मेरे अच्छे व्यवहार का रहस्य है।

शिष्य समझ गया कि संत तुकाराम ने उसे जीवन का यह पाठ पढ़ाने के लिए ही मृत्यु का भय दिखाया था।

वास्तव में हमारे पास भी सात दिन ही बचें हैं :-

      1रवि 2सोम 3मंगल 4बुध 5गुरु 6शुक्र और 7शनि

आठवां दिन तो बना ही नहीं है। आइये आज से परिवर्तन आरम्भ करें।


Friday, 22 July 2016

न कुछ लिया, न कुछ दिया


एक अफ्रीकी पर्यटक एसे शहर मे आया जो शहर उधारी में डूबा हुआ था।

पर्यटक ने 100 डॉलर होटल (जिसमे छोटा सा रेस्टोरेंट भी था) के काउंटर पर रखे और कहा मैं जा रहा हूँ कमरा पसंद करने।

होटल का मालिक फ़ौरन भागा कसाई के पास और उसको 100 डॉलर देकर मटन मीट  का हिसाब चुकता कर लिया।

कसाई भागा गोट फार्म वाले के पास और जाकर बकरो का हिसाब पूरा कर लिया।

गोट फार्म वाला भागा बकरो के चारे वाले के पास और चारे के खाते में 100 डॉलर कटवा आया।

चारे वाला गया उसी होटल पर।  वो वहां कभी कभी उधार में रेस्टोरेंट मे खाना खाता था। 100 डॉलर देके हिसाब चुकता किया। 

पर्यटक वापस आया और यह कहकर अपना 100 डॉलर ले गया कि उसे कोई रूम पसंद नहीं आया।

न किसी ने कुछ लिया, न किसी ने कुछ दिया, सबका हिसाब चुकता। बताओ गड़बड़ कहा है?

It's our misunderstanding that it's my money. 

खाली हाथ आयें थे, खाली हाथ ही जाना है।

Think and think again... 


Terrified Boat Passengers


There is a story about a Sea Captain who in his retirement skippered a boat taking day-trippers to Islands.

On one trip, the boat was full of young people. 

They laughed at the old captain when they saw him say a prayer before sailing out, because the day was fine and the sea was calm. 

However, they weren't long at sea when a storm suddenly blew up and the boat began to roll & pitch violently. 

The terrified passengers came to the captain and asked him to join them in prayer.

But he replied, "I say my prayers when it's calm. When it's rough I attend to my ship."

Here is a lesson for us...

If we cannot seek God in quiet moments of our lives; we are not likely to find him when trouble strikes. 

We are more likely to panic.

But if we have learnt to seek him and trust him in quiet moments, then most certainly we will find him when the going gets rough.


Pigeons Experienced God


In an ancient temple, a number of pigeons lived happily on its roof top. When the renovation of the temple began for the annual temple feast, the pigeons relocated themselves to a Church nearby. The existing pigeons in the Church made the necessary adjustments and happily accommodated the new comers.

Christmas was nearing and the Church was being given a face lift. So, all the pigeons had to move out and look for another place. They were fortunate to find a place in a Mosque nearby. The pigeons in the Mosque also welcomed them happily. 

When it was Ramadan time, the Mosque was being repainted and all the pigeons moved to the ancient temple. 

One day the pigeons heard some communal clashes below in a market square. The baby pigeon asked the mother pigeon "Who are these people, who are fighting with each other ?"

The mother replied; "They are Human beings".

The baby asked, "But why are they fighting with each other ?". 

The mother said "These human beings who go to temple are called 'Hindus' and the people who go to Church are called 'Christians' and the people going to the Mosque are called 'Muslims'". 

The Baby pigeon asked, "Why is that so? We were pigeons whether we were in the Temple, Church or Mosque. Similarly they should be called just 'Human beings' wherever they are".

The mother Pigeon said, 'You, me and our Pigeon friends have experienced God. That's why we live peacefully here in a highly elevated place. These people are yet to experience God. Till then they will fight and kill each other".

Reflect on the wisdom of the pigeon!

The truth is that God is not in holy books or places of worship, but in the heart, and in the silence of the soul.